Connect with us

वाराणसी

अवैध प्लॉटिंग और अनियोजित विकास पर होगी कार्रवाई : वीडीए उपाध्यक्ष

Published

on

वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने शहर में बढ़ रहे अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे सभी निर्माणों को चिह्नित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल की जाए।

उन्होंने लंबित शमन मानचित्रों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। साथ ही स्वीकृत शमन पत्रावली के अनुसार बकाया शमन शुल्क जमा न करने वालों के खिलाफ भी जोनल अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।

उपाध्यक्ष ने सील किए गए भवनों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और जहां-जहां बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के अलावा अन्य कार्यों में किया जा रहा है, वहां बेसमेंट खाली कराकर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।

उन्होंने जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया और अधिकारियों को सचेत किया कि अधिकतम एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का समाधान कराया जाए। इसके साथ ही वीडीए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया।

उपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही विकास कार्यों की जोनल स्तर पर समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page