Connect with us

वाराणसी

अवैध पार्किंग पर नगर निगम की सख्ती, 102 दोपहिया चालकों का चालान

Published

on

Loading...
Loading...

शहर में ट्रैफिक सुधार को लेकर निगम और परिवहन विभाग चौकस

वाराणसी। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण कर खड़े किये जा रहे बड़े वाहनों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के आदेश पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यातायात पुलिस के साथ मिलकर चालान की कार्रवाई की जाए। आउटर इलाकों में मुख्य मार्गों के किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है, जिसे देखते हुए सभी वाहन चालकों को सचेत किया गया है कि वे सड़क किनारे पार्किंग से बचें, अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

इसी के साथ सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 102 चालकों का चालान किया गया, जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे या ट्रिपलिंग कर रहे थे। आरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और बीमा जैसे अद्यतन दस्तावेज़ साथ रखें। साथ ही केवल BIS मानक वाले प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page