Connect with us

वाराणसी

अवैध निर्माण पर VDA ने बांधी गांधारी पट्टी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में आने वाले मकान संख्या ए. 31/26-सी-3वाई नवापुरा, हनुमान फाटक क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करके मकान का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक इस मामले में नगर निगम से लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस जिम्मेदार अधिकारी के नेतृत्व में इस अवैध मकान का निर्माण किया जा रहा है ?

एक ओर जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए अभियान चलाकर अपराधियों व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर वाराणसी विकास प्राधिकरण के ईमानदार उपाध्यक्ष के द्वारा लगातार शहर में हो रहे और हो चुके अवैध निर्माणों पर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही कर अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है।

लेकिन उपाध्यक्ष के इसी प्रयास को ताक पर रखकर अपनी दबंगई और धनबल के बल पर कुछ बिल्डर व भवन स्वामियों के द्वारा जबरन अवैध निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।जिसमें सम्बन्धित थाने और वाराणसी विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में है।

आदमपुर क्षेत्र में आने वाले नवापुरा, हनुमान फाटक में जहां भवन स्वामी यासिर अराफात पुत्र अब्दुल मतीन के द्वारा मकान संख्या ए. 31/26-सी-3वाई वाराणसी विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा व परमिशन लिये महज 3-4 फीट की गली में आवासीय भवन का निर्माण अवैध तरीके से सरकारी रास्ते पर कब्जा करके किया जा रहा है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध निर्माण के सम्बन्ध में क्षेत्रीय लोगों के द्वारा वाराणसी विकास प्राधिकरण से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित रूप से और सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की जा चुकी है, परन्तु वाराणसी विकास प्राधिकरण के द्वारा कोई भी कार्यवाही उक्त अवैध निर्माण के सम्बन्ध में नहीं की गयी है।

अब सवाल यह है कि आखिर किन जिम्मेदार अधिकारी के आदेश पर इस तरह का अवैध निर्माण कराया जा रहा है ? जिसमें वीडीए अपनी आंखों पर गांधारी रूपी पट्टी बांधे हुए है।इससे पहले भी शहर में इन्हीं अवैध निर्माणों के चलते आम जनजीवन खतरे में भी पड़ चुका है और लोगों ने अपनी जान भी गवां दी है। परन्तु आम जनजीवन से ना तो वाराणसी विकास प्राधिकरण का कोई लेना देना है और ना ही भवन स्वामी या बिल्डर का।

शासन के मंशा के विपरित वाराणसी विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में इस तरह का अवैध निर्माण कराया जा रहा है। अब देखना यह है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण इस अवैध निर्माण पर कब तक कार्यवाही करती है या ये भवन स्वामी इसी तरह अवैध निर्माण कराते रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page