Connect with us

वाराणसी

अवैध निर्माण के विरूद्ध हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी जोन-3 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

वार्ड-कोतवाली
वार्ड-कोतवाली के अन्तर्गत श्याम पुत्र स्व0 पन्ना लाल द्वारा लालपुर घाट पर गंगा के किनारे भवन संख्या-4/17-ए पर पुराना छतिग्रस्त भूतल के मकान पर नई दीवाल का निर्माण किया जा रहा था, जिसे रुकवाते हुए उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध आज वार्ड-कोतवाली के प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

जोनल अधिकारी, प्रमोद तिवारी, अवर अभियंता, विनोद कुमार, अवर अभियंता, पी0एन0 दुबे

Loading...

VDA उपाध्यक्ष द्वारा आम जन-मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page