वाराणसी
अवैध निर्माण के विरुद्ध हुई ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 1 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – सिकरौल
सिकरौल वार्ड के अंतर्गत मीना श्रीवास्तव द्वारा शिव नगर कालोनी प्रथम चरण में अनाधिकृत निर्माण कराये जाने पर उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुये 6 दिसंबर 22 को जी +1 तल के निर्मित भवन के विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था। जिसमे पक्ष को 30 दिनों का निर्माण हटाने हेतु समय दिया गया था। उनके द्वारा समय से निर्माण न ध्वस्त किये जाने पर पूर्व में 09 फरवरी को निर्माण ध्वस्त किया गया था । जिसे पुनः आज अवशेष अवैध निर्माण को प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
