Connect with us

अपराध

अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दो मनबढ़ युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर देर रात से लेकर आज सुबह 6 बजे के बीच अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए दोनों के पास से 315 बोर के अवैध तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार एक अभियुक्त शिवपुर थाने का वांछित अभियुक्त हैं।

गिरफ्तारी के संदर्भ में थाना अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया मैं पुलिस टीम के साथ बीती रात लगभग दस बजे क्षेत्र में गश्त कर रहा था। तभी मुखबिर ने सुचना दिया की एक व्यक्ति बीरापट्टी से पयागपुर चौराहा जाने वाले रास्ते पर अवैध असलहे के साथ घुम रहा है। सुचना पर पहुंची पुलिस बताये गये युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम दीपक पटेल निवासी बीरापट्टी बताया औऱ तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस मिला।

Loading...

इसी तरह उप निरीक्षक प्रिंस तिवारी सहयोगियों के साथ भ्रमणशील थे उसी समय मुखबिर ने सुचना दिया की एक व्यक्ति जो शिवपुर थाने के आपराधिक मुकदमे में वांछित है वह रामनगर गाँव के समीप खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताये गये स्थल पर घेराबंदी करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम प्रमोद पाण्डेय ऊर्फ छोटू निवासी रसुलपुर बताया पुलिस को इसके पास से भी जामा तलाशी में एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page