Connect with us

चन्दौली

अवतार हीरो शोरूम के मालिक सरदार अवतार सिंह का आकस्मिक निधन

Published

on

Loading...
Loading...

डीडीयू नगर (चंदौली)। स्थानीय अवतार हीरो शोरूम के मालिक सरदार अवतार सिंह का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। समाजसेवी, पत्रकार, बुद्धिजीवी, व्यापारी वर्ग के साथ-साथ हर राजनीतिक पार्टी के नेता उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Loading...

अंतिम दर्शन करने वालों में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल रहे। नगरवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page