वाराणसी
अर्थक्रान्ति प्रस्ताव लागू करने के लिए सत्याग्रह प्रारम्भ
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। श्री हनुमान मन्दिर में पूजन अर्चन करके शास्त्री घाट वरूणापुल वाराणसी में अर्थक्रान्ति प्रस्ताव लागू करने के लिए सत्याग्रह प्रारम्भ हो गया।
अर्थक्रान्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, जीवन गौरव अभियान की राष्ट्रीय समन्वयक लीला (हैदराबाद) अर्थक्रान्ति मंच के राष्ट्रीय सचिव मानस किंकर महाराज (अयोध्या), कोषाध्यक्ष उमेश मिश्र आदि ने हनुमान जी महाराज का पंचोपचार पूजन करके सत्याग्रह प्रारम्भ किया।
आज काशी विद्यापीठ, काशी हिन्दु विश्व विद्यालय एवं डी.ए.वी. कालेज आदि के छात्रों में भ्रष्टाचार विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसका लीला जी ने संचालन किया एवं प्रोफेसर अनुप मिश्रा (डी.ए.वी.कॉलेज) ने प्रतियोगिता का नेतृत्व किया।
आज के सत्याग्रह में ही तीसरे चरण में अर्थक्रांन्ति मंच के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने अर्थक्रान्ति प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण करके सभा को सम्बोधित किया, जिसको उपस्थित जनसमूह ने एकाग्र होकर श्रवण किया। इसी क्रम में सायं अयोध्या धाम से पधारे राष्ट्रीय कथा वाचक परम पूज्य मानस किंकर महाराज ने राम कथा श्रवण कराया, जिसको श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ।
मानस किंकर ने कथा में बताया कि भारत वर्ष मंे स्वर्णिम काल राम जी के समय था जिसमें कर अल्प मात्र था इसलिए प्रत्येक नागरिक सुखी था।
‘‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना’’
आज के सत्याग्रह में टीम के साथ वरिष्ठ पत्रकार पदमपति शर्मा और काशी जिले के अलावा झारखड़, छत्तीसगढ़, प्रयाग, जौनपुर, सुलतानपुर, अमेठी आदि से अनेकों सत्याग्रही उपस्थित हुये।
सभी उपस्थित लोगों ने अर्थक्रांन्ति प्रस्ताव को लागू करके भ्रष्टाचार, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं से मुक्त, करमुक्त वैभवशाली भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
