Connect with us

वायरल

अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में आग, बड़ा हादसा टला 

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में बुधवार रात अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना रात 11:15 बजे की है, जब लाउंज में कोई मौजूद नहीं था। एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने विशेष उपकरण और बीए सेट का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, घने धुएं और कम रोशनी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार के अनुसार, एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से स्टेट हैंगर के पास वीवीआईपी लाउंज में आग लगने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है।

इस घटना में लाउंज का फर्नीचर और फॉल सीलिंग जलकर खाक हो गई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page