Connect with us

वाराणसी

अमेरिकी नागरिक के पास मिला सेटेलाइट फोन, वाराणसी एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक अमेरिकी नागरिक के पास सेटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 405 से बुधवार दोपहर 12:50 बजे दिल्ली जाने के लिए पहुंचे 50 वर्षीय अमेरिकी नागरिक ब्रायन स्टीवर के सामान की जांच में यह फोन बरामद हुआ। सीआईएसएफ के जवानों ने सेटेलाइट फोन मिलने पर तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
ब्रायन स्टीवर बोर्डिंग पास लेने के बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंचे, जहां सीआईएसएफ ने उनके सामान की चेकिंग की। जांच में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन मिलने पर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि ब्रायन 11 अक्टूबर को अमेरिका से दिल्ली आए थे और काठमांडू, नेपाल में पर्वतारोहण के लिए गए थे।

Loading...

दिल्ली कस्टम पर लापरवाही का आरोप
ब्रायन ने पुलिस से कहा कि दिल्ली कस्टम अधिकारियों ने उनकी जांच में लापरवाही बरती और सेटेलाइट फोन ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई सख्ती की तारीफ की और कहा कि वे बिना सेटेलाइट फोन के यात्रा नहीं करना चाहते।

भारत में सेटेलाइट फोन पर प्रतिबंध
पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि भारत में सेटेलाइट फोन प्रतिबंधित है। ब्रायन ने इसे साथ ले जाने या कूरियर करने की जिद की, क्योंकि फोन महंगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारी और पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ करते रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page