Connect with us

अपराध

अभिनेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, वाराणसी के होटल संचालक को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई/वाराणसी । मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली एक मराठी अभिनेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में वाराणसी के चौक क्षेत्र के एक होटल संचालक को मुंबई पुलिस ने नोटिस दिया है। आरोप है कि होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करती है। 2023 में उसे एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर रेनाउन एप डाउनलोड कर कमाई की बात कही। एप डाउनलोड कर अभिनेत्री ने अपना अकाउंट खोला। कमाई के बारे में एक अन्य युवक उसे गाइड करता था।

इसके बाद एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर अभिनेत्री को बताया गया कि उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई के बांगुरनगर एलआर स्टेशन की पुलिस ने जांच की और होटल संचालक को नोटिस भेजा।

वीडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने होटल संचालक को नोटिस जारी कर होटल में आने-जाने वालों की पूरी डिटेल मांगी है। इतना ही नहीं पुलिस ने मैनेजमेंट को होटल के रिकॉर्ड के साथ थाने पर उपस्थित होने को कहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page