Connect with us

वाराणसी

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर लगाया सिंगर समर सिंह को बचाने का आरोप, सारनाथ थाने पर जमकर काटा हंगामा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस घटना के 4 दिनों के बाद भी आरोपियों से काफी दूर है। आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के हाथ अभी तक आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह नहीं लगे हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के वजह से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों को ढूंढने के लिए दबिश दे रही है। वहीं घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को सारनाथ थाने पर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां के साथ पहुंचे परिजन और दर्जनों लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की माने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंची अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि मेरी बेटी आकांक्षा दुबे को न्याय नहीं मिला है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। घटना के इतने दिन बीत गए लेकिन अभी तक आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पा रही है? मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस पर हीला हवाली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी घटना में होटल प्रबंधन भी मिला हुआ है। पुलिस ने घटना वाली रात आकांक्षा सिंह के कमरे में पहुंचने वाले संदीप सिंह नामक युवक को क्यों छोड़ा है? मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि होटल प्रबंधन ने आरोपी को पहले से ही होटल के कमरे में बैठा रखा था। कथित लाइव वीडियो का जिक्र करते हुए मधु दुबे ने आरोप लगाया कि वीडियो में आकांक्षा दुबे को मारता हुआ एक व्यक्ति दिख रहा है। मधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है और थाने पर चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि उनकी बेटी को समर सिंह ने मार डाला है।

Loading...

वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय नेता भी आकांक्षा दुबे की मां के साथ पहुंचे। जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष राजन त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन किया लचर कार्रवाई है कि घटना के इतने दिन बाद भी एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आकांक्षा दुबे को न्याय नहीं मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो जनसत्ता दल बड़ा आंदोलन करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page