Connect with us

वाराणसी

अब एक रुपये में की जाएगी डायलिसिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। किडनी के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के दो सीएचसी पर नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू हो रही है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को केवल एक रुपये का पर्चा कटवाना पड़ेगा। जगह का चयन होने के साथ ही बाकी औपचारिकताएं अंतिम दौर में हैं।

किडनी के मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस कराना आवश्यक होता है। आईएमएस बीएचयू में 20 बेड की डायलिसिस यूनिट है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और जिला अस्पताल में भी डायलिसिस सेवाएँ उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में मरीजों को डायलिसिस के लिए तारीख का इंतजार करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने शहरी सीएचसी चौकाघाट और दुर्गाकुंड में 6-6 बेड की डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

Loading...

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीएसआर के तहत शुरू होने वाली इस सुविधा के लिए सीएचसी में जगह तय होने के साथ ही कुछ जरूरी मशीनें भी आ गईं हैं। बहुत जल्द ही सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page