Connect with us

अपराध

अपहरण कर महिला से दुष्कर्म, झाड़ियों में फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी | जिले के पहाड़िया मंडी चौराहे पर एक महिला का अपहरण कर कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के सात दिन बाद पीड़िता ने आरोपी का नाम बताया।

33 वर्षीय महिला, जो लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया इलाके की निवासी है। वह 9 दिसंबर की शाम पहाड़िया मंडी में खरीदारी के लिए गई थी। मंडी के गेट पर एक कार सवार युवक ने खुद को राजू कुमार बताते हुए महिला से बातचीत की। विश्वास में लेकर उसने महिला को घर छोड़ने का बहाना बनाकर कार में बिठा लिया।

युवक ने पहले महिला को कैंट क्षेत्र ले जाकर सुनसान इलाके में कार रोक दी। विरोध के बावजूद आरोपी ने कार में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद आधी रात को सिकरौल इलाके की झाड़ियों में महिला को अर्धनग्न हालत में फेंककर फरार हो गया।

झाड़ियों में पड़ी महिला को भोर में स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत महिला को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। सात दिन के इलाज के बाद महिला ने होश में आने पर अपने परिजनों को आरोपी का नाम बताया।

Advertisement

महिला के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में थी। आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, महिला की बहन ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page