Connect with us

चन्दौली

“अपराधियों और दंबगों को नहीं है कानून का डर” : जिलाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। होली के दिन सदर कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में नौ वर्षीय दलित बेटी के साथ गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस पर रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पीड़िता के परिवार से उनके घर जाकर मिला। साथ ही परिवार को विश्वास दिलाया कि बच्ची को न्याय दिलाने में जिला कांग्रेस कमेटी आपके साथ मजबूती से खड़ी है।

धर्मेन्द्र तिवारी ने जिले की बदतर होती कानून व्यवस्था पर रोष प्रकट किया। कहा कि बच्ची के साथ हुए बलात्कार की सूचना देने पर भी प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर एफआईआर के लिए पीड़िता के परिजनों द्वारा जनदबाव बनाने, चक्का जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।  इससे जिले में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का पता चलता है। जिले में बेलगाम अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

धर्मेन्द्र तिवारी ने प्रशासन से पीड़ित बच्ची का समुचित इलाज की व्यवस्था व पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। कहा कि जिले में अपराधियों व दबंग किस्म के व्यक्तियों के अंदर से कानून का डर समाप्त हो गया है।

इसका उदाहरण होली के दिन देखने को मिला। थाना मुगलसराय के एक चौकी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवा शराब और बीयर की बोतल लेकर पुलिस चौकी के अंदर डांस कर रहे हैं। योगी सरकार की जीरो टालरेंस नीति को आइना दिखाती है। अपराधियों, दबंग किस्म के लोगों का हौसला बुलंद है। जिले में प्रशासन की पकड़ ढीली हो चुकी है।

Advertisement

जनपद मे हत्या और बलात्कार लूट की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इससे लोगो का पुलिस से भरोसा उठ रहा है। सरकार के इशारे पर आंदोलनकारियों की जायज मांगो को पूरा करने अथवा जांच कराने के बजाय उन्ही को डराने-धमकाने उल्टे उन पर ही एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद में मामला चाहे सिक्स लेन बनाम फोर लेन का हो अथवा किसानों के मुद्दे हो जिले का पुलिस प्रशासन अन्याय, भ्रष्टाचार, घोटाले के विरुद्ध आवाज उठाने वालों का मुंह बन्द कराने में सुबह शाम जुटी हुई है। ताकि लोगो मे सरकार की स्वच्छ छवि की तस्वीर पेश होती रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page