Connect with us

वायरल

अन्नदाता किसान यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को अन्नदाता किसान यूनियन, भारत के द्वारा सकरा सुंदरपुर तिना लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूनियन के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य भैया राम पटेल के स्थित आवास में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भानु प्रताप सिंह ने कहा कि, अन्नदाता किसान यूनियन भारत का मुख्य उद्देश्य किसानों के मान सम्मान, उनके अधिकार तथा विभिन्न समस्याओं से निजात के लिए किया गया है।

Loading...

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन के युवजन सभा के अध्यक्ष विपिन तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान ही देश की मुख्य रीढ होता है। मुकेश यादव ,आलोक सिंह ,अनुज तिवारी, कुलदीप शुक्ला, बृजलाल सरोज ,राजेंद्र सिंह, मोहम्मद सयीद, अनुज तिवारी, अमरनाथ वर्मा ,शिव कुमार यादव, धर्मेंद्र उपाध्याय ,जिला महासचिव राजू गौतम, ओम प्रकाश मिश्रा भूषण गौतम पवन सिंह विकास जायसवाल नीतू किन्नर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page