Connect with us

अपराध

अन्तर्राजीय गैंग के चार अभियुक्तो की हुई गिरफ्तारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वादी मुकदमा विमलेश कुमार पुत्र विरेन्द्र शर्मा निवासी अन्नपूर्णा नगर कालोनी थाना सिगरा द्वारा दिन में करीब 11.00 बजे उनके आवास में ताला तोड़कर नकदी व ज्वेलरी आदि चोरी कर लिये जाने के संबंध में सूचना दी गयी वादी मुकदमा तहरीर के आधार पर थाना सिगरा में मु0अ0सं0 39/2023 धारा 454/380 भादवि पंजीकृत किया गया। पॉस कालोनी में दिन दहाड़े ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन द्वारा टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट वाराणसी व पुलिस उपायुक्त काशी जोन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के विश्लेषण से उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर पतारसी-सुरागरसी करते हुए पटना, बिहार पहुंची एवं स्थानीय पुलिस थाना सुल्तानगंज के सहयोग से 04 अभियुक्तों (1) मो0 शाहबान अन्सारी (2) टीपू सुल्तान, (3) रियाज अन्सारी व (4) अफजाल अन्सारी को गिरफ्तार कर चोरी हुई ज्वेलरी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। अभियुक्तगणों को पटना बिहार से गिरफ्तार कर नियमानुसार थाना सुल्तानगंज पटना में दाखिल कर सड़क मार्ग से वाराणसी लाया गया है। अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ कर गैंग के सरगना कैफी की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी हैं। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर अग्रिम पूछताछ एवं चोरी के माल खरीदने वाले राजीव ज्वैलर्स की गिरफ्तारी की जायेगी।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ से जानकारी प्राप्त हुई कि इनके गैंग का सरगना मो() कैफी पुत्र मुर्तुजा निवासी आलमगंज पटना बिहार है उसी के साथ यह लोग चार पहिया वाहनों से घूम-घूम कर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली आदि राज्यों में जाकर बंद पड़े फ्लैट में ताला तोड़कर चोरी करते हैं। गैंग का कुछ सदस्य अपार्टमेंट के नीचे लिफ्ट / सीढ़ियों पर निगरानी करते हैं तथा बाकी लोग चोरी की घटना को अन्जाम देते है, सिर्फ ज्वैलरी व नकदी ही चुराते है। इन लोगों द्वारा ही 15 फरवरी की सुबह इनोवा गाड़ी नम्बर BR01PG3263 से पटना से वाराणसी आकर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर पास के ही अन्नपूर्णा नगर कालोनी में अपार्टमेंट में प्रथम तल पर दिन में करीब 11.00 बजे ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page