वाराणसी
अनुज कुमार दुबे बने राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया मनोनयन, कैम्प कार्यालय पर हुआ गरिमामय आयोजन
वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के कैम्प कार्यालय पर आज एक विशेष आयोजन में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने अनुज कुमार दुबे को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया। इस मनोनयन के साथ ही संगठन के युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए प्रख्यात राष्ट्रवादी कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार निषाद, मनीष सिंह रघुवंशी, काशी प्रांत अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, हिमांशु सिंह राजपूत सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अनुज कुमार दुबे को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा।
नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री अनुज दुबे ने संगठन की नीतियों और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार और युवाओं को संगठित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।