Connect with us

वाराणसी

अनिल अध्यक्ष और नितेश सचिव के रूप में चयनित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रुद्रा गैंगेज रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, डांडी, पड़ाव के कार्यकारी समिति का चुनाव रविवार को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निवासियों की व्यापक भागीदारी के साथ आयोजित इस चुनाव में अनिल कुमार को अध्यक्ष और प्रशांत कक्कड़ को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नितेश कुमार को सचिव और गीतिका कपूर को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नई कार्यकारिणी में रंजन कुमार, रमेश पांडे, प्रशांत श्रीवास्तव, आलोक तिवारी और शशांक द्विवेदी को समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
चुनाव अधिकारी मिथिलेश तिवारी, रजनीश रंजन यादव, अजितेश दुबे और विनय सिंह ने बताया कि प्रशासन की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही, जिसमें सोसाइटी के अधिकांश निवासियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की।
नवनिर्वाचित समिति ने निवासियों का आभार प्रकट करते हुए यह भरोसा दिलाया है कि वे सोसाइटी की बेहतरी, विकास और पारदर्शी प्रशासन हेतु पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page