Connect with us

वाराणसी

अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, ड्राइवर की लापरवाही से अटकी सांसें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । लोहता स्थानीय थाना क्षेत्र के रिंगरोड फेज 2 पर शनिवार को दोपहर में तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के चक्कर में ‌अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।‌ हादसे के वक्त कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। जिन्हें मामूली रूप से हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

Loading...

जानकारी के अनुसार, कार UP 50 BA 6738 में सवार लोग वाराणसी के एक निजी अस्पताल से दवा लेकर गांव उधरा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ अपने घर जा रहे थे। रिंगरोड फेज 2 लोहरापुर गांव में ओवरटेक करते वक्त कार अनियंत्रित हो गई। कार के ड्राइवर मनोज यादव ने कार को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन फिर भी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार को बेकाबू देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को डिवाइडर से हटाकर साइड किया। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार ड्राइवर को तेज रफ्तार से कार चलाने के लिए फटकार लगाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page