Connect with us

चन्दौली

अधूरा निर्माण कार्य बना संकट, जाम में घंटों फंस रहे लोग

Published

on

Loading...
Loading...

बलुआ और धानापुर मार्ग पर निर्माण कार्य बना मुसीबत

चहनियां (चंदौली)। हाइवे निर्माण में लगे कर्मियों की लापरवाही ने चहनियां कस्बे की सड़कों को रोजाना जाम का अड्डा बना दिया है। नाली निर्माण के लिए जगह-जगह गड्ढा खोदकर अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण शुक्रवार को भी कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा।

बलुआ और धानापुर मार्ग के पास दो स्थानों पर पिछले एक सप्ताह से गड्ढा खोदकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। यह इलाका जनपद का व्यस्त चौराहा है जो कई अन्य जिलों को भी जोड़ता है। ऐसे में यहां प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों को भीषण गर्मी में घंटों परेशान होना पड़ रहा है।

Advertisement

स्थानीय पुलिसकर्मी और कस्बावासी दिनभर कड़ी धूप में जाम छुड़ाने में जुटे रहे। बावजूद इसके निर्माण में लगी कंपनी के कर्मी स्थिति से बेखबर नजर आए।

कस्बे के लोगों का कहना है कि यदि एक ही दिशा में गड्ढा खोदा गया होता तो जाम से कुछ राहत मिल सकती थी, लेकिन दोनों तरफ रास्ता बाधित कर देने से परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही आरोप है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर कर्मी आगे बढ़ जाते हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन से मांग है कि शीघ्र हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page