Connect with us

अपराध

अदालत के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अदालत के आदेश से एक महिला के प्रार्थना पत्र पर शिवपुर थाने में घर में घुसकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार, 29 जनवरी 2024 को वह अपने खेत पर गई थी। खेत में काम करने के बाद वह वहीं स्थित एक कमरे में कुछ काम करने गई। तभी भवानीपुर, शिवपुर का रहने वाला श्रीकांत सिंह कमरे में आ गया।

Loading...

श्रीकांत सिंह उसके मुंह में तमंचा डाल कर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। उसके बाद श्रीकांत सिंह ने धमकी दी कि अगर किसी से बताई तो जान से मार दूंगा। वीडियो के सहारे उसने ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत शिवपुर थाने पर की गई तो कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page