Connect with us

गाजीपुर

अतिक्रमण से सड़क पर लग रहा जाम, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा, प्रशासन मौन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नंदगंज बाजार की मुख्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चोचकपुर तिराहा, शादियाबाद मोड़, सौरम मोड़, पुरानी सब्जी मंडी और रेलवे स्टेशन चौराहा तक की पटरियों पर फैलते सामान के कारण पैदल और साइकिल सवारों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। बावजूद इसके पुलिस विभाग इस अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हर दिन दुकानदार सड़क की पटरी तक अपने सामान को फैलाकर यह समस्या और बढ़ा रहे हैं, जिससे लोग मजबूरन सड़क पर चलने को बाध्य हो रहे हैं। इससे न केवल दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है, बल्कि सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। शहीद स्मारक स्कूल और पुरानी सब्जी मंडी के पास शाम होते ही पटरियों पर फल, सब्जी और ठेलों की भरमार हो जाती है, जिससे जाम और अराजकता का माहौल बनता है।

इसके अलावा, बड़े दुकानदार भी अब यह गलत काम अपना रहे हैं और सड़क की पटरियों तक अपना सामान रखने लगे हैं, जो पहले छोटे दुकानदारों तक सीमित था। स्थानीय पुलिस द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण अतिक्रमण करने वालों का हौसला और बढ़ गया है। यहां तक कि कुछ दुकानदारों ने पटरियों तक सीमेंट की ईंटें भी लगवाकर अपनी दुकानों का विस्तार किया है।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से यह अपील कर रहे हैं कि पुराने दिनों की तरह सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक सख्त अभियान चलाया जाए ताकि जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके। उनके अनुसार, अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page