Connect with us

Uncategorized

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। बरात से घर लौटते समय हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हलिया थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी संतोष कुमार (40) व श्रवण कुमार (24) पुत्र हिंचलाल, शुभम कुमार (15) पुत्र अशोक और आशीष कुमार (13) पुत्र संतोष कुमार बाइक पर सवार होकर सिलहटा गांव में एक बरात में शामिल होने गए थे।

Loading...

चारों लोग देर रात दो बजे के आसपास बरात से वापस घर लौट रहे थे। गुर्गी गांव के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे संतोष और शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि श्रवण और आशीष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हलिया मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page