Connect with us

गाजीपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिले के मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम चौराहे के पास बीती रात लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्खुर्शी गांव निवासी 66 वर्षीय किसान स्वामीनाथ गिरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, स्वामीनाथ गिरी मरदह बाजार से अपना कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महाहर धाम चौराहे के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वामीनाथ करीब 10 फुट दूर जाकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों में पत्नी सुशीला देवी, भाई नामीनाथ गिरी, दुःखी नाथ गिरी, पुत्र लोकनाथ गिरी, रामकेवल गिरी तथा पुत्रियां पूनम, संगीता, पिंकी, ज्ञानती और मानती गिरी का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page