Connect with us

अपराध

अज्ञात परिस्थितियों में वृद्ध महिला ने लगाई फांसी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में आज शनिवार को एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घमहापुर गांव की अमरावती देवी उम्र 67 वर्ष पत्नी माधो पटेल अपने घर के कमरे में लायलून रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। बताया जाता है कि अमरावती देवी घमहापुर गांव में अपने घर में जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी है और आज सुबह सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लेकर दुकान पर पहुंची । उसके बाद वो कमरे के गाटर की कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। मृतका अमरावती के तीन बेटे है और तीनो पड़ोस के लखमीपुर गांव में रहते है।

Loading...

अमरावती देवी रोजाना अपने पुराने घर लखमीपुर गांव से खाना लेकर घमहापुर गांव में दुकान खोलने चली आती थी। आज सुबह 10 बजे जब ग्राहक अमरावती के दुकान पर समान लेने पहुंचा तो काफी आवाज लगाई पर कोई जवाब नही मिला। उसने अंदर देखा तो वृद्ध महिला ने फांसी के फंदे पर लटकी है। लोगो ने इसकी सूचना उसके परिजनों को देते हुए पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच प्रारम्भ कर दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page