वाराणसी
अज्ञात कारणों से आग लगने से गेहूँ का फसल जल कर राख
वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के पश्चिमपुर धनन्जय पुर गाँव में रविवार को दिन में अज्ञात कारणों से लगे आग के कारण लगभग एक एकड़ क्षेत्र में लगी गेहूँ का फसल पुरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर लगभग एक बजे पश्चिमपुर धनन्जय पुर गाँव के पास नहर से लगे हुए गेहूँ के खेत में अचानक ऊँची-ऊँची लपटें उठने लगी जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तबतक आग अपना उग्र रुप धारण कर अगल बगल के खेतो को भी अपने चपेट में लेने लगा। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक पश्चिमपुर धनन्जयपुर निवासी ताहिर उर्फ रतनलाल का एक बीघा और चन्द्रमा देवी का आठ बिस्वा व फुला देवी का दो बिस्वा गेहूँ जलकर राख हो गया। जबकि जिस जगह आग लगी थी वहाँ से बिजली का खम्बा कुछ दुरी पर है ।आग किस तरह लगी ? इसको लेकर ग्रामीणो में चर्चा का विषय रहा।
