Connect with us

वाराणसी

अजय राय का पीएम मोदी से सवाल – भारत सरकार बताए कहां हैं शेख हसीना ?

Published

on

Loading...
Loading...

कंगना रनौत हमेशा नशे में रहती हैं – अजय राय

वाराणसी। जनपद में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने केंद्र से लेकर शेख हसीना और कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बीएचयू में गंगा लैब बंद होने पर भी सवाल उठाया।

अजय राय ने बॉलीवुड की अभिनेत्री और वर्तमान में बीजेपी की सांसद कंगना रनौत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कंगना रनौत ने किसानों को गाली दी। जब वहां धरना दे रहे थे, तब वहां रेप और मर्डर हो रहा था और वो देख रहीं थीं। जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि एक सांसद ऐसे बयान दे रहा है। नशे की बात कर रहा है, अरे वो खुद हमेशा नशे में रहती हैं। मेरी, मोदी जी से और भाजपा पार्टी से मांग है की वो तुरंत कंगना रनौत को बीजेपी से निष्कासित करें।

उपचुनाव में 5 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Advertisement

अजय राय ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। हमारा गठबंधन दस की दसों पर भारी मतों से विजयी होगा। हम 10 सीटों पर भी लड़ने को तैयार हैं।

गंगा शोध संस्थान का बंद होना दुखद

बीएचयू में महामना मालवीय गंगा, नदी विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन शोध संस्थान के बंद होने पर अजय राय ने रोष जताते हुए कहा कि, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गंगा के ऊपर शोध करने की जो व्यवस्था थी उसे गंगा पुत्र मोदी जी के रहते बंद कर दिया गया। जहां गंगा की सफाई के लिए शोध हो रहे थे और कार्य किए जा रहे थे। उसे बिना किसी कारण के दिया गया। आप समझ सकते हैं कि सरकार कितनी सीरियस है गंगा सफाई के लिए और कार्य के लिए।

भारत सरकार बताए कहां हैं शेख हसीना ?

अजय राय ने बनारस में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में गुरुवार को शहीद उद्यान से निकाली गई हिन्दू आक्रोश रैली का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि, मैं बनारस में नहीं था। बांग्लादेश के नाम पर भाजपा-आरएसएस के लोगों ने यात्रा निकालकर काशी की सड़कों पर अराजकता फैलाई।

Advertisement

मैं भारत के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद से यह भी पूछना चाहता हूं कि वो बताएं की शेख हसीना कहां हैं और उन्हें आप ने उन्हें कहां छिपा रखा है। ये पूरा देश जानना चाहता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page