Connect with us

वायरल

अजमेर में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर मिला भारी सीमेंट ब्लॉक

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन पलटने की साजिश का मामला सामने आया है। राजस्थान के अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक मिले हैं। ट्रेन को पलटाने के लिए ये पत्थर ट्रैक पर रखे गए थे। हालांकि, गनीमत ये रही कि ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलेरा से अहमदाबाद जा रही मालगाड़ी इन पत्थरों से टकरा भी गई थी, लेकिन वो इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद रेल ड्राइवर *ने* इसकी जानकारी आरपीएफ को दी, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण किया।घटना की सूचना 8 सितंबर की रात 10:36 बजे मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और डीएफसीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक किलोमीटर तक सीमेंट के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। यह देखकर साफ हो गया कि ट्रेन ने *दोनों* ब्लॉकों को बुरी तरह से तोड़ा होगा। इसके बाद अधिकारियों ने सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक गश्त की और रेलवे ट्रैक के सुरक्षा की जांच की।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page