Connect with us

वाराणसी

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में वाटर कूलर का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, परमानंदपुर में नए वाटर कूलर का उद्घाटन कॉलेज के सभापति संतोष अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के इस मौसम में वाटर कूलर एक बड़ी राहत है, जिससे छात्राओं को स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सकेगा।

कॉलेज अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से वाटर कूलर की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसे शिव अग्रवाल और रमनलता अग्रवाल ने उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

Loading...

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत प्रबंधक मधु अग्रवाल और सहायक प्रबंधक रूबी साह ने किया। प्राचार्या मिथिलेश सिंह ने समाज द्वारा प्रदान किए गए वाटर कूलर के लिए आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page