Connect with us

गोरखपुर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी गठित, अंकुर पाल बने तहसील अध्यक्ष युवा

Published

on

Loading...
Loading...

यूजीसी कानून पर क्षत्रियों ने जताया आक्रोश

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक गोरखपुर की सहजनवा तहसील के ग्राम बेलहर में अमितेंद्र पाल सिंह उर्फ अंकुर पाल के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी 22 मार्च को गोरखपुर में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन के बारे में विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में सभी ने एक स्वर में यूजीसी सहित सवर्ण विरोधी सभी कानूनों को लेकर सरकार के प्रति अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल लाने से भाजपा का सवर्ण विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया तो हम लोग दिल्ली कूच करेंगे।

प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने कहा कि जो योगी विरोधी हैं वो सनातन और राष्ट्र के विरोधी हैं। योगी आदित्यनाथ को घेरने की साजिश भाजपा आलाकमान के लिए आत्मघाती कदम साबित होगा।

बैठक में सहजनवा तहसील कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के निर्देश तथा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह लालू के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष युवा सुमित सिंह ने बृजेश सिंह को संरक्षक, अमितेंद्र पाल सिंह उर्फ अंकुर पाल को तहसील अध्यक्ष युवा, रघुपति सिंह को तहसील अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह जिला मंत्री, कृष्णकांत सिंह को उपाध्यक्ष, दिव्यांशु सिंह को वरिष्ठ महामंत्री युवा, गजेंद्र प्रताप सिंह को महामंत्री, रिंटू सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश सिंह को महामंत्री, राकेश कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा, सुनील सिंह को सचिव युवा, अनुज सिंह को मंत्री युवा, सुरेश सिंह को महामंत्री युवा मनोनीत किया है। साथ ही संजय सिंह को गोरखपुर का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

बैठक के दौरान गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, राम अवतार सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सतीश सिंह, हरेराम सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page