Connect with us

वाराणसी

अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे, मार्कंडेय महोत्सव के दूसरे दिन निरहुआ ने बांधा समा

Published

on

वाराणसी। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव के घाट पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम शिवोत्सव महोत्सव के दुसरे दिन की शुरुआत गोरखपुर से आई नृत्यांगना सुगम सिंह शेखावत के शिवस्तुति नृत्य से हुई। तत्पश्चात फौजदार सिंह के आल्हा बोल गायन जइहो बजरिया लइहो चुनरिया खादी की, जय बोलो नरेंद्र मोदी की… गाकर लोगों का मन मोह लिया।

इनके अलावा प्रणव सिंह कान्हा का लयबद्ध गायन ‘बम बम बोल रहा है काशी, राज तिलक की करो तैयारी, अवध में राम आए हैं’ हिन्दी भजन लोगों ने खूब पसन्द किया। उसके बाद आजमगढ़ से सांसद व फ़िल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सर्वप्रथम ‘आइल दुआरे बानी हे भोले दानी… से शुरूआत किया। इसके बाद ‘घुस जाला बिलिया में सांप बिच्छू गोजर, चली जब चाप के बाबा के बुलडोजर…’ के साथ उन्होंने बीच में गाना रोक कर 21 साल पहले हुए एक घटना को याद किया। जिसमें दिनेश लाल यादव को गाजीपुर के एक कार्यक्रम में सरस्वती गीत गाने से माफियाओं ने रोक दिया था। इस घटना को याद करने के बाद निरहुआ ने ‘देश प्रदेश में मोदी योगी के सरकार आइल और माफिया जेल में चले गए’ और भजन गाया। तत्पश्चात उन्होंने गाने का सिलसिला ‘अखिलेश हुए फरार निरहुआ डटल रहे’ गाया। इसके अलावा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने दिनेश लाल यादव निरहुआ से हर साल मारकंडेय महादेव महोत्सव में आने का अनुरोध किया। इसके बाद विश्व विख्यात गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने भाई अयांची ठाकुर, ऋषभ ठाकुर के साथ मंच पर पहुंचकर महादेव का गाना ‘डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया’ से शुरूआत किया। इसके बाद ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आयेंगे’ गाना के अलावा ‘रामा रामा रटते रटते बीती उमरिया’ पर पब्लिक ने उनका भरपूर साथ दिया।

मैथिली ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गाना गाया। जिसका दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिलाधिकारी एस० राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमाशु नागपाल, अखंड सिंह, बबलू मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, उपेंद्र दुबे, बाबा मंजीत सिंह, श्रीनिकेतन मिश्रा, हरिबंश उपाध्याय, अवनीश पाठक निशु के साथ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय अधिकारी लोग मौजुद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page