Connect with us

बलिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित पाल सिंह की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

अपर जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार और विश्वकर्मा शर्मा ने सभी को योग कराया। उन्होंने योग के जरिए स्वस्थ जीवन जीने के तरीके और उसके लाभों पर प्रकाश डाला।

Loading...

इस अवसर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि “योगः कर्मसु कौशलम्” यानी योग से कर्मों में कुशलता आती है। यह भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जो मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।कार्यक्रम में संजीव कुमार तिवारी, पुनीत कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकृपाल, शैलेश पाण्डेय, विशाल शर्मा, सत्येन्द्र मौर्य, विवस्वान प्रकाश, उर्फी आजमी, क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र, सचिव भूपेंद्र सिंह समेत अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, सुरक्षाकर्मी और न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page