Connect with us

गाजीपुर

अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर-भदोही ने मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम, गाजीपुर में आयोजित वाराणसी जोन की 74वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2025 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 जून से 22 जून तक किया गया, जिसमें वाराणसी जोन के 09 जनपदों—आजमगढ़, बलिया, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, सोनभद्र और गाजीपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। आयोजन में निर्णायक मंडल एवं नेहरू स्टेडियम प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा और उत्साह भी भरती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और प्रदर्शन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Advertisement

समारोह में सभी टीमों द्वारा प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत रहा:

🔹 पुरुष वर्ग
🥇 प्रथम स्थान: जौनपुर (भदोही को 2-0 से हराकर)
🥈 द्वितीय स्थान: भदोही

🔹 महिला वर्ग
🥇 प्रथम स्थान: भदोही (बलिया को पराजित कर)
🥈 द्वितीय स्थान: बलिया

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page