गोरखपुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंडल ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार बताते हैं कि महिला दिवस एक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति की सम्मान है। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर बहनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी माताएं बहनों ने अबीर गुलाल लगाकर महिला दिवस की बधाई दी गई। कार्यक्रम में माताएं बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला मंडल के सभी पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष ने कहा कि नारी इस सृष्टि की अधिष्ठात्री शक्ति है, जिसके बिना जीवन अधूरी है। वह माँ के रूप में एवं बहन के रूप में और पत्नी के रूप में जीवन की सहचरी बनकर समाज को दिशा प्रदान करती है।
कार्यक्रम का समापन बीना गुप्ता ने किया उन्होंने कहा एक महिला अपने धैर्य, त्याग और करुणा के भाव से वह परिवार और समाज में संस्कारों की ज्योति जलाती है। महिला मंडल में सुधा गुप्ता, बीना गुप्ता, प्रिति गुप्ता,सी्मा गुप्ता, नेहा गुप्ता, तान्या गुप्ता,आदि बहनें मौजूद रही।
