Connect with us

बड़ी खबरें

लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। तकरीबन हर रोज नेता एक दल छोड़ दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्या ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। अहम बात है कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में प्रियंका मौर्या मुख्य चेहरा थीं, उनकी तस्वीर पोस्टर में सबसे अहम चेहरा था। ऐसे में कांग्रेस की के इस अभियान की अहम हिस्सा रही प्रियंका मौर्या का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page