Connect with us

मिर्ज़ापुर

बिरोही में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर, भाजपा नेता मनोज जायसवाल शुक्रवार को गैपुरा मण्डल के बिरोही गांव पहुँचे।जहां वीरभद्र सेवा समिति बिरोही द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।भाजपा नेता भी इस कथा में व्यास जी द्वारा सुनायी जा रही रामकथा में सम्मिलित हुये और उनका आशीर्वाद लिया।

बता दे पिछले कई सालों से बिरोही ग्राम में रामकथा का आयोजन किया जाता रहा है।इन नौ दिनों में कथा व्यास डॉ दिनेश त्रिपाठी क्षेत्र के भक्तजनों को भगवान श्रीराम से जुड़ी कथाओं का वर्णन करेंगे।इस कथा से लोगों के अंदर भगवान श्रीराम के त्याग,तपस्या और कर्तव्य का बोध हो सकेगा।सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को राम कथा को जरूर सुनना चाहिये।

Loading...

इस मौके पर वीरभद्र सेवा समिति के अध्यक्ष तेजप्रताप सिंह,उपाध्यक्ष देवेश दुबे,संरक्षक शमशेर बहादुर सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रबहादुर सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष छानबे सुजीत मोदनवाल,अंकित धवन,कोषाध्यक्ष गणेश सिंह,व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र सिंह एवं राज सिंह सहित वीरभद्र सेवा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page