Connect with us

बलिया

बलिया प्रिमियम लिग 2025 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया)। ज़ुव स्पोर्ट इंटरटेनमेंट कंपनी के द्वारा बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में बलिया प्रिमियम लिग 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए बलिया, गाजीपुर और मऊ के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए 14 और 15 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। आयोजक राकेश यादव ने पत्रकारों को बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आठ टीमों में बांटा जाएगा, प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे।

Loading...

उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है और इसमें राज्य स्तर की व्यवस्थाएँ एवं प्रोफेशनल स्टाफ की देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। बलिया प्रिमियम लिग केवल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिससे उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल कौशल को दिखाने का अवसर मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page