Connect with us

Uncategorized

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने चुनाव को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों से की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा आज कैम्प कार्यालय पर आब्ज़र्वर के साथ ड्यूटी पर लगाये गये लाइज़न आफिसर, पीएसओ व आब्ज़र्वर से सम्बन्धित कर्मचारियों आदि की बैठक की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया क लाइज़न आफिसरों को उनके द्वारा लाइजनिंग के लिए क्या-क्या करना होगा इसकी जानकारी दी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आब्जर्वर को सभी आवश्यक जानकारी देने के लिए सम्बन्धित विधानसभा के आर.ओ. ए.आर.ओ. व सी.ओ. के सम्पर्क में रहें। बूथों से सम्बन्धित जानकारी, रूट मैप, सम्बन्धित कर्मचारियों से सम्पर्क हेतु मोबाइल नंबर आदि रखें ताकि बूथों की जानकारी ले सकें तथा सभी आवश्यक फोन नम्बर प्राप्त कर लें।
विधानसभा सामन्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत वाराणसी की आठ विधानसभा के लिए फोन नम्बर जारी कर दिये गये हैं जिस पर सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी एवं शिकायतों के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। विधानसभा 384-पिण्डरा के लिए 0542- 2509203, 385-अजगरा के लिए 0542-2509204, 386-शिवपुर के लिए 0542-2509207, 387- रोहनियां तथा 388- शहर उत्तरी के लिए 0542-2509200, 389- शहर दक्षिणी तथा 390- कैंटोनमेंट के लिये 0542-2509202 तथा 391- सेवापुरी के लिए 0542-2509208 टेलीफोन नम्बर जारी किये गये हैं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page