Connect with us

वाराणसी

जम्मूरियत के विकास के लिए अवश्य करें मतदान- मिथिलेश सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में रेंजर्स एवम स्पोर्ट्स की छात्राओं ने आज मतदाता जागरूकता रैली रेंजर सहायक श्रीमती रितेशनी मिश्रा व क्रीड़ा अधिकारी सुश्री श्रद्धा वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई।रैली को एम जी काशी विद्यापीठ के स्वीप प्रभारी डा मुकेश पंथ और प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अपने संक्षिप्त उद्बोधन में लोकतंत्र के विकास तथा राष्ट्र के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।स्वच्छ और मजबूत सरकार के गठन हेतु वोट का बहुत महत्व है।मतदाता जागरूकता रैली में छात्राएं सारा काम छोड़,जरूर करें मतदान,पहले मतदान,फिर जलपान,वोट की कीमत सभी के लिए है बराबर,करें मतदान,संवारे राष्ट्र का भविष्य आदि नारे लगाते हुए हाथ में पोस्टर लिए हुए चल रही थी।इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रशासन डा ओ पी चौधरी, डा विभा सिंह, डा श्वेता सिंह, डा नीलू गर्ग सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page