Connect with us

वाराणसी

कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू: सावन से पहले वाराणसी के बाजारों में छाई रौनक, जमकर हो रही खरीदारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

वाराणसी।सावन 14 जुलाई से शुरू होने वाला है। कांवड़ यात्रा में भक्त बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। सावन के महीने में ही हरियाली तीज के साथ मधु श्रावणी का त्योहार भी मनाया जाएगा। महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

*महाकाल के टी-शर्ट की खूब मांग*
सावन 14 जुलाई से शुरू होने वाला है। कांवड़ यात्रा में भक्त बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। सावन के महीने में ही हरियाली तीज के साथ मधु श्रावणी का त्योहार भी मनाया जाएगा। महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोई घर पर सखियों संग झूला झूलने की योजना बना रहा है, तो कोई मायके मेेें भाभी संग हरियाली तीज मनाने को उत्सुक है। सावन, हरियाली तीज और कांवड़ यात्रा को लेकर बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं।

हरियाली तीज पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। दुकानों में दुकानदार सावन की थीम पर सजावट के साथ परिधानों की डमी सजाने में जुटे हैं। साज-शृंगार की दुकानों पर भी मेहंदी, सौंदर्य उत्पादों के साथ हरी चूड़ी व कंगन के अलग-अलग लेटेस्ट डिजाइन मंगाए गए हैं। पार्लरों में भी ग्राहकों को विभिन्न ऑफरों से लुभाने की योजना है।

अच्छे कारोबार की उम्मीद
सावन में केसरिया रंग की काफी मांग रहती है। ऐसे में थोक वस्त्र विक्रेताओं ने सावन के कपड़ों का नया स्टॉक मंगवा लिया है। दुकानदारों का कहना है कि दो-चार दिन में खरीदारी में तेजी आएगी। पिछले साल कोरोना के कारण कारोबार पर असर पड़ा था, इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

Advertisement

*नेट के झूले बाजार में छाए*
सावन में कभी झूला झूलने की परंपरा होती थी, लेकिन आज ये सिर्फ रिवाज बनकर रह गई है। कुछ ही महिलाएं बहु-बेटियों के साथ झूला झूलने की परंपरा को निभाती हैं। हालांकि की बाजारों में नेट के खास झूले की कई रेंज मौजूद हैं। ये दो से 20 हजार रुपये तक हैं।

*महाकाल के टी-शर्ट की खूब मांग*
भगवान शिव की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी डिमांड है। अधिकतर टी-शर्ट भगवान शिव के मुखाकृति नीले और सफेद रंग से बनाई गई है। वहीं, केसरिया रंग के कुर्ते पर महादेव लिखकर और त्रिशूल की आकृति की भी खूब मांग है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page