Connect with us

घटनाएं बोलती हैं

बलिया के चर्चित खाद्यान्न के 50 लाख घोटाला करने वाले दो कोटेदार गिरफ्तार

Published

on

रिपोर्ट मनोकामना सिंह

वाराणसी। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का क्रिया  केंद्र राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2002 से 2005 के मध्य में बलिया जनपद में किया गया इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जनपद के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। योजना के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में मिट्टी नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी  मरम्मत कार्य, पुलिया निर्माण आदि कार्यों में श्रमिकों का चयन कराया जाना था तथा श्रमिकों को श्रम  के बदले खाद्यान्न नगद  दिए जाने का निर्देश था।

मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी में घोटाले की विवेचना में पाया कि जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा तत्कालीन कोटेदारों से मिलीभगत कर कार्य योजनाओं की पत्रावली ऊपर पेमेंट ऑर्डर मास्टर टोल एवं खाद्यान्न वितरण रजिस्टर में कूट रचना कर केंद्र सरकार के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए इस योजना को जबरदस्त चूना लगाते हुए मिलीभगत कर सरकारी धन लगभग 20 लाख और खाद्यान्न लगभग 44सौ  कुंतल (30लाख)  कुल लगभग 5000000 रुपए का गबन कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए  E O W  के पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा द्वारा ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने अभियुक्तों की तलाश गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। इस इस क्रम में E O W की गठित टीम ने 2 अप्रैल 2022 को शनिवार की दोपहर  घटना में संलिप्त कोटेदार बरमेश्वर मिश्रा पुत्र रामवृक्ष मिश्रा निवासी बलिया जनपद के रेवतीपुर थाना अंतर्गत कंचनपुर गाँव का  तथा दूसरे कोटेदार कामता सिंह पुत्र राम जन्म सिंह निवासी बलिया जनपद के रेवती थाना अंतर्गत पचरुखा गांव को कचहरी वाराणसी के निकट से गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 57 बी /2006 धारा 409 420 467 468 471 477a,120 बी, भारतीय दंड विधान व 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत की गई है गिरफ्तार अभियुक्तों को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली E O W टीम में निरीक्षक महेश पांडे निरीक्षक विंध्यवासिनी मणि त्रिपाठी निरीक्षक अरविंद कुमार मुख्य आरक्षी विनोद यादव रोहित सिंह राज सिंह शामिल थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa