Connect with us

अपराध

बेरहम थाना! महिला सिपाही की भी नहीं हुई सुनवाई, खाया जहर

Published

on

पैसे के लिए परेशान करने एवं मारपीट करने का लगाया आरोप

मऊ। यूपी के मऊ जिले में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने गुरुवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचैना गांव निवासी गोविंद चौहान की पत्नी सुधा सिंह चौहान को गुरूवार प्रात: 10 बजे के करीब जिला अस्पताल में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद उपचार के लिए लाया गया। सुधा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसे के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते हैं, पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह एक साल से परेशान चल रही है। उसे एक बार मारपीट कर घर से भगा दिया गया था।

पीड़ित महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने उसे मारने के लिए घेर लिया था। जिसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसके इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि महिला सिपाही जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page