Connect with us

मनोरंजन

No Entry 2 से रिप्लेस किए जाने पर बोले अनिल कपूर – घर की बात है इसे…

Published

on

मुंबई। कुछ समय पहले बोनी कपूर ने नो एंट्री 2 को लेकर पुष्टि की थी और उन्होंने ये बताया था कि सीक्वल में फिल्म की पुरानी स्टार कास्ट यानी सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नहीं नजर आएंगे। उनकी जगह इंडस्ट्री के उभरते हुए यंग कलाकार लेंगे।

उस दौरान ये भी अटकले सामने आईं थी कि अनिल बोनी के इस फैसले से नाखुश हैं। लेकिन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अनिल कपूर ने पूरे मामले पर अपनी राय रखी है। अनिल कपूर ने कहा कि, “घर की बात ये तो इसे प्लीज घर में ही रहने दें। क्या इस पर चर्चा करना और मैं जानता हूं कि बोनी कभी गलत नहीं हो सकते।”

मार्च 2024 में बोनी कपूर ने नो एंट्री 2 को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि साल 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के पार्ट 2 में अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। हालांकि इसके बाद अभी तक नो एंट्री 2 को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa