Connect with us

सियासत

MP/MLA कोर्ट में आज पेश होंगे आप सांसद संजय सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। बुधवार को MP/MLA कोर्ट में आप प्रवक्ता व सांसद संजय सिंह की पेशी होनी है। दिल्ली पुलिस उन्हें तिहाड़ जेल से लेकर सुल्तानपुर पहुंचेगी। संजय सिंह को आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। जहां से वे जेल भेजे गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 23 अक्तूबर 2008 को तत्कालीन बसपा सरकार के विरुद्ध नगर के तिकोनिया पार्क में सपा द्वारा घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जमकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में सपा प्रवक्ता अनूप संडा, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, वर्तमान में भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 98 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से 16 लोगों की दौरान मुकदमा अबतक मौत हो चुकी है।तो वहीं MP/MLA की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने बयान दर्ज करने के लिए पिछले दिनों सांसद संजय सिंह को जेल से तलब किया था।

Loading...

इस समय संजय सिंह दिल्ली में हुए शराब घोटाले में तिहाड़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रुद्र प्रताप मदन सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस सांसद संजय सिंह को लाकर कोर्ट में पेश करेेगी। कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया जाएगा।उधर कोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं के साथ संजय सिंह के समर्थकों का जमावड़ा हो सकता है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page