Connect with us

शिक्षा

MGKVP : पांच जिलों के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि तय, 27 तक हार्डकॉपी जरूरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं उससे संबद्ध वाराणसी सहित पांच जिलों के महाविद्यालयों में बीएफए, बीम्यूज और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, जबकि भरे गए फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय में 27 मार्च तक जमा करनी होगी। परीक्षाएं अगले माह के दूसरे सप्ताह से आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है।

विश्वविद्यालय में इन दिनों बीए और बीएससी सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी क्रम में सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक वार्षिक पाठ्यक्रम में बीएफए, बीम्यूज और बीए मास कम्युनिकेशन के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही परीक्षा विभाग की ओर से वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है।

Loading...

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने जानकारी दी कि वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जनपदों के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित विभाग या कॉलेज में 27 मार्च तक उसकी हार्डकॉपी जमा करेंगे। महाविद्यालयों को 29 मार्च तक परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में जमा कराना होगा और 31 मार्च तक सभी आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षाओं की समय-सारिणी तैयार की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page