वाराणसी
Mahindra Thar और Maruti Jimny में कौन है सबसे सॉलिड SUV ? खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल्स
भारत में वर्तमान समय में लोग SUV ज्यादा खरीदते हैं। 10-15 लाख रुपये वाला सेगमेंट सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसी प्राइस में इस समय कई अच्छे मॉडल मौजूद हैं जहां आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से SUV खरीद सकते हैं।
अगर आपका बजट 15 लाख रुपये तक है और आप एक दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 2 मॉडल बता रहे हैं जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी बेहतर प्रदर्शन करती हैं। इनमें से एक SUV की बिक्री तो टॉप पर रहती है।
Mahindra Thar
महिंद्रा की थार एक बेहद पॉपुलर SUV है जो 3 डोर के साथ है। इसका स्टाइलिश लुक लोगों को दीवाना बना देता है यह जब सड़कों पर दौड़ती है तो एकटक सब की नजरें महिंद्रा थार की तरफ जरूर जाती है।

बात करें महिंद्रा थार की स्पेसिफिकेशंस की तो इसमें 1.5 लीटर डीजल, 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। थार 3-डोर में 4×4 के साथ 4×2 वेरिएंट मिलता है। थार की कीमत 11.35 लाख रुपए से लेकर 17.60 लाख रुपये तक है। Thar की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1820mm, ऊंचाई 1850mm और व्हीलबेस 2450mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 226mm है। इसमें 4 सीटर का ऑप्शन मिलता है। इसमें 16 और 18 इंच के टायर्स का ऑप्शन मिलता है थार के फ्रंट में 303mm डिस्क ब्रेक और 282mm ड्रम मिलते हैं।
Maruti Jimny
अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जिसमें दमदार इंजन से लेकर 4WD (4 व्हील ड्राइव) मिले तो Maruti Jimny आपके लिए है। इस समय मारुति सुजुकी Jimny खरीदने का सबसे अच्छा समय है। इस गाड़ी का सॉलिड लुक लोगों को दीवाना बना देता है। कंपनी इस गाड़ी पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसका कॉम्पैक्ट साइज़ इसे तंग गलियों में आसानी से निकलने की आजादी देता है।

Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो 104.8 PS की पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है। Jimny की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है।
