Connect with us

अपराध

कपसेठी पुलिस को सफलता, दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़ागांव थाना प्रभारी कपसेठी के कुशल निर्देशन में शनिवार को कपसेठी पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त प्रवीण कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपसेठी पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त प्रवीण कुमार पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय (28 वर्ष) निवासी ग्राम बरकी थाना कपसेठी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 161/21 धारा 498क, 304बी भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ग्रामीण के अपराध में पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. हरिकेश यादव, का. प्रवीण राव थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी ग्रामीण शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page