Connect with us

वाराणसी

फांसी लगाकर पत्रकार ने दी जान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा, जांच पड़ताल शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया। थाना क्षेत्र के अखरी स्थित एक ढाबे के कमरे में सोमवार देर शाम पत्रकार ने फांसी लगाकर जान दे दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक करौदी थाना चितईपुर निवासी आरआईटी के संपादक आशीष देव उपाध्याय 40 वर्ष ने ढाबे के एक कमरे को किराए पर लेकर रात रूके हुए थे सुबह चाय पीने के बाद वह कमरे में चले गए और देर शाम तक जब बाहर नहीं आए तो ढाबा पर काम करने वाले लोग उसे देखने गए फिर जो दृश्य था देख लोग सन्न रह गए आशीष देव उपाध्याय का पंखे से लटकता हुआ शव दिखाई दिया घटना की सूचना तत्काल ढाबा संचालक ने पुलिस को दी सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पीएम को भेज दिया सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के पास एक पुत्र एक पुत्री है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page