Connect with us

पूर्वांचल

IPS और मंत्री का बेटा बन विवाहित महिला पर बनाया शादी का दबाव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रायबरेली जिले की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि जौनपुर जिले का एक युवक फेसबुक आईडी से फर्जी आईपीएस अधिकारी और मंत्री गिरीश चंद्र यादव का पुत्र विकास यादव बनकर शादी के लिए दबाव बना रहा है।

Loading...

जब मैंने मना किया तो उसने धमकी दी कि यदि तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें उठवा लूंगा। पति को नुकसान पहुंचाऊंगा। मैं आईपीएस अधिकारी हूं साथ में जौनपुर के मंत्री गिरीशचंद्र यादव का बेटा भी हूं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी व मंत्री पुत्र बन कर फेसबुक आईडी चलाने वाले विकास यादव पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page